India News(इंडिया न्यूज़),Delhi News:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में रविवार (29 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने के औसत तापमान से 6 डिग्री ज्यादा था। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में सोमवार (30 दिसंबर) को घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई है।

AQI 300 से ज्यादा दर्ज

दिल्ली में रविवार को शाम 4 बजे 24 घंटे का AQI 225 दर्ज, जो ‘ काफी खराब’ श्रेणी में आता है, जबकि दिल्ली में शनिवार को AQI ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज हुआ था। दिल्ली के 28 निगरानी स्टेशन में से आनंद विहार, सिरीफोर्ट और विवेक विहार में AQI 300 से ज्यादा दर्ज हुआ, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

AQI 230 पर पहुंच गया

आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार , रविवार (29 दिसंबर) को सुबह 9 बजे एक्यूआई (AQI) 230 पर चला गया था। इससे पहले शनिवार को 24 घंटे का AQI शाम 4 बजे 135 दर्ज , जो ‘मध्यम’ श्रेणी में था।

इतना खुला है यहां का समाज, महिलाओं के छोटे कपड़े, शादी के बाद भी प्रेमी से संबंध…पुरुष छू सकते हैं स्त्री का स्तन, जानें शहर का नाम!