India News (इंडिया न्यूज़) Delhi News:   उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने संगठित अपराध पर नकेल कसते हुए कई गिरफ्तारियां की हैं। टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर नशा, अवैध हथियार, जुआ और धूम्रपान व तंबाकू के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। 24 घंटे में की गई कार्रवाई के तहत पुलिस ने नशीले पदार्थ, अवैध हथियार, धारदार हथियार और नकदी बरामद की है।

12 से 13 फरवरी के बीच चलाए गए अभियान

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि ऑपरेशन कवच के तहत जिला पुलिस ने 1076.44 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसके साथ ही 11 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। 12 से 13 फरवरी के बीच चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने 276.5 लीटर अवैध शराब जब्त कर 16 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने दो चाकू, एक ब्लेड, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ..

पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 64 सौ रुपये और जुआ सामग्री जब्त की है। इसके अलावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान व तंबाकू सेवन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। इसके तहत पुलिस ने 222 चालान किए हैं।

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं का महारिकॉर्ड, डुबकी लगाने वालों का आंकड़ा 50 करोड़ पार