India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today: दिल्ली एनसीआर से कई दिनों से भीषण गर्मी सता रही थी। लेकिन अब दिल्ली में केवल एक ही बारिश ने लोगों को गर्मी के सितम से काफी राहत दिलाई है। जी हाँ, दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं लोगों के लिए सुकून लेकर आई हैं। वहीँ इस तूफानी बारिश ने कई घरों में तबाही भी मचाई है। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, राजधानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 23 मई को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। लेकिन कल ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।

UP Weather Today: UP वालों को अब भी झेलनी पड़ेगी तूफानी बारिश, लखनऊ से लेकर रायबरेली तक मौसम रहेगा सुहाना, हाई अलर्ट पर प्रदेश

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 24 मई को हल्की बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया है। येलो अलर्ट का मतलब है कि लोग आंधी और बारिश के दौरान अपने घरों में या सुरक्षित जगहों पर रहें। हालांकि, दिल्ली एनसीआर के लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आज मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता है या नहीं।

कब तक रहेगा बारिश का सिलसिला जारी

भारत मौसम विज्ञान विभागके अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।जबकि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीँ नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव की बात करें तो नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. उन्होंने बताया कि फिलहाल रात के तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लेकिन अच्छी बात यह है कि 29 मई तक लगातार बादल छाए रहेंगे और 25 और 26 मई को भी बादल छाए रहेंगे।

थानेसर नगर परिषद की हाउस बैठक में हुआ जमकर हंगामा, खूब चले थप्पड़-मुक्के, विधायक अशोक अरोड़ा व भाजपा समर्थित पार्षदों में तीखी नोकझोंक