India News (इंडिया न्यूज), Mahakumbh Stampede: दिल्ली में यमुना नदी की सफाई और पानी की गुणवत्ता को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आप कार्यकर्ता यमुना में जहर मिलाने की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एलजी से मांग भी की है कि यमुना किनारे पुलिस बल तैनात किया जाए।
Stampede in Mahakumbh: Helicopter से लिया गया महाकुंभ का जायजा | CM Yogi | India News
केजरीवाल पर निशाना, CM आतिशी को भी घेरा
बता दें, बिधूड़ी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली जल बोर्ड AAP सरकार के अधीन है, फिर भी जल संकट पर नाटक किया जा रहा है। आगे, उन्होंने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। बता दें, महाकुंभ भगदड़ पर बयान, राहुल गांधी को सनातन विरोधी बता दिया। प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के कारण कई लोगों की मौत और घायलों को लेकर राहुल गांधी ने दुख जताया था। इस पर बिधूड़ी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी हमेशा सनातन और हिंदू विरोधी बयान देते रहते हैं। दूसरी ओर, अब तक 17 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं, और 50 करोड़ और लगायेंगे।
AAP पर शराब तस्करी का आरोप
ऐसे में, बीजेपी सांसद ने AAP सरकार पर पंजाब से दिल्ली में अवैध शराब भिजवाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि आप के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता चुनाव से पहले दिल्ली में शराब बांट रहे हैं। बिधूड़ी ने कहा कि इस संबंध में बीजेपी की ओर से चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई गई है और आम नागरिकों ने भी इस बारे में जानकारी दी है। बता दें, यमुना की सफाई, महाकुंभ भगदड़ और अवैध शराब को लेकर AAP और BJP के बीच राजनीतिक टकराव और बढ़ गया है। अब देखना होगा कि इन आरोप-प्रत्यारोप के बीच आम जनता को क्या समाधान मिलता है और प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
महाकुंभ के साथ साथ इस जगह भी मची तबाही! वाहनों की लगी कतारें, लोगों का हुआ बूरा हाल