India News(इंडिया न्यूज़)Delhi Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार (15 जनवरी, 2025) को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं। इस सूची में मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), हेमा मालिनी, रवि किशन, हंसराज हंस, स्मृति ईरानी जैसे कई फिल्मी सितारे शामिल हैं जो सांसद बन चुके हैं।

Champions Trophy 2025: इसलिए हो रही है टीम इंडिया के ऐलान में देरी, नवजोत सिंह सिद्धू ने बताई असली वजह, फैंस को लगेगा धक्का

चौथी सूची का इंतजार

कोहरे से ढकी राजधानी दिल्ली में चुनावी गर्मी का अहसास होने लगा है। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना होगी। राजनीतिक हलकों में भाजपा की चौथी सूची जारी होने का इंतजार है। यह भाजपा की आखिरी सूची होगी, जिसमें 11 उम्मीदवारों के नाम होंगे। फिलहाल पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी कर दी है। आइए इन नामों पर एक नजर डालते हैं।

-नरेंद्र मोदी
-जगत प्रकाश नडडा
-राजनाथ सिंह
-अमित शाह
-नितिन गड़करी
-पीयूष गोयल
-शिवराज सिंह चौहान
-मनोहर लाल खटटर
-धर्मेन्द्र प्रधान
-सरदार हरदीप सिंह पुरी
-गिरिराज सिंह
-योगी आदित्यनाथ
-देवेन्द्र फड़नवीस
-हिमंत बिस्वा सरमा
-डॉ. मोहन यादव
-पुष्कर सिंह धामी
-भजन लाल शर्मा
-नायब सिंह सैनी
-वीरेंद्र सचदेवा
-बैजयंत जय पांडा
-अतुल गर्ग
-डॉ.अकला गुर्जर
-हर्ष मल्होत्रा
-केशव प्रसाद मौर्य
-प्रेम चंद बैरवा
-सम्राट चौधरी
-डॉ.हर्षवर्धन
-हंसराज हंस
-मनोज तिवारी
-रामवीर सिंह बिधूड़ी
-योगेन्द्र चंदोलिया
-कमलजीत सहरावत
-प्रवीण खंडेलवाल
-बांसुरी स्वराज
-स्मृति ईरानी
-अनुराग ठाकुर
-हेमा मालिनी
-रवि किशन
-दिनेश लाल यादव (निरहुआ)
-सरदार राजा इकबाल सिंह

अब तक 70 में से 59 प्रत्याशियों की घोषणा

1998 से सत्ता से बाहर चल रही भाजपा इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करने की पूरी कोशिश कर रही है। पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है बहुत धीमी गति से। पार्टी ने अब तक 70 में से 59 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं।

Most Dangerous Plant: यमराज का दूसरा रूप है यह पौधा! छूते ही इंसान कर लेता है सुसाइड, जानिए कहीं आपके आस-पास तो नहीं