India News (इंडिया न्यूज),Delhi Rain Video: दिल्ली-NCR में आअज तड़के सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। वहीँ इस बीच इस बारिश में कई बड़े हादसे हुए, कई जगह पेड़ उखाड़कर गिर गए तो कई घरों की छते भी उड़ गईं। वहीँ इसी बीच एक मकान पर पेड़ गिरने से एक महिला और उसके तीन बच्चों की दर्दनाक मौत भी हो गई। इसी बारिश में एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारी बारिश के कारण दिल्ली के शेख सराय इलाके में एक पेड़ उखड़ जाने से कई कारें और एक मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
वीडियो हुआ वायरल
वहीँ इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार पेड़ से उलटी लटकी हुई है। वहीँ लोग रुक रुक कर इस कार को देख रहे हैं और लगातार वीडियो भी बना रहे हैं। वहीँ अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है। इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से ये कार पेड़ से लटकी हुई है।
बारिश ने ली कई जाने
वहीँ अब दिल्ली के द्वारका जिले से एक और हैरान करने वाली खबर
सामने आ रही है, दरअसल, भारी बारिश के कारण मकान ढहने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके तीन बच्चे शामिल हैं। तेज गति से एक पेड़ ट्यूबवेल के कमरे पर गिरा जिससे कमरा ढह गया। घटना जाफरपुर कलां के पास खरखड़ी नहर गांव की है। पुलिस और दमकल विभाग ने बचाव कार्य कर जेवरात बाहर निकाले। घायल पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
भिखमंगा पाकिस्तान निकला गद्दार!मअपने ही नागरिकों से फेर लिया मुंह