India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today: दिल्ली में एक बार फिर बारिश और आंधी की संभावना जताई जा रही है। वहीँ मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में इस बात की आशंका जताई है कि आज दिल्ली में आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। वहीँ इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 13 मई को तेज हवाओं और गरज के साथ आंधी आ सकती है। साथ ही बारिश की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।
आसमान में खिलेगी तेज धूप
इसके बाद14 मई को बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीँ इन दोनों दिनों में दिन में तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।वहीँ इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि,13 मई को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 39 और 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है, जबकि 14 मई को यह 41 और 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 15 मई को भी तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।
IMD की भविष्यवाणी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के दौरान 16 मई को फिर से बारिश और आंधी की संभावना जताई है। हालांकि, तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही बताया गया है कि, अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 17 और 18 मई को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है।