India News (इंडिया न्यूज),Delhi Assembly Election 2025: राजधानी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP  ने सोमवार (16 दिसंबर) को महिला अदालत बुलाई। आपको बता दें कि इस अदालत में कई महिलाओं ने अपनी पीड़ा सुनाई। इस दौरान CM  आतिशी ने महिला सुरक्षा को लेकर BJP और केंद्र सरकार को जमकर निशाने पर लिया।

सुरक्षा देने में नाकाम क्यों हैं

आपको बता दें कि CM आतिशी ने कहा , “रूह को हिला देनी वाली वारदात निर्भया के साथ हुई थी।  तब हम सबने प्रण लिया था की दिल्ली में अब किसी बहन बेटी के साथ ऐसा नहीं होने देंगे।  क्या आज 12 साल बाद आज दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित हैं तो जबाब मिलता है नहीं। आज भी देश की राजधानी  दिल्ली में महिलाए सुरक्षित नहीं है।

महिलाएं रोड पर उतरेंगी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CM ने आगे कहा, “रोज 3-4  महिलाओं के साथ रेप की वारदात होती है। दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी BJP  की केंद्र सरकार की है। आज क्या महिलाओं को BJP की केंद्र सरकार सुरक्षा दे पा रही है।  क्या महिलाओं को दिल्ली पुलिस हिंसा से बचा पा रही है आज मैं कहना चाहती हूं की आप महिलाओं की आवाज़ आप दबा नहीं पाओगे। अगर यही रवैया रहा तो दिल्ली की महिलाएं रोड  पर उतरेंगी।