India News(इंडिया न्यूज़), Delhi News: रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम रेखा ने कहा कि वह दिल्ली के विकास के लिए जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगी।
7 बजे इसे कैबिनेट में की बैठक
थोड़ी देर में यमुना घाट पर आरती की जाएगी। उसके बाद शाम 7 बजे इसे कैबिनेट में की बैठक है। आपको बता दें कि यमुना घाट पर चार आरती स्टैंड बनाए गए हैं। यमुना नदी के किनारे स्थित वासुदेव घाट की सजावट चल रही है। यहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई पूजा-अर्चना कर इतिहास रचेगा। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि कैबिनेट ने यमुना आरती की हो।
दिल्ली के लोगों के सपनों को पूरा..
घाट पर चार आरती स्टैंड बनाए गए। पिछली सरकार ने कोई काम नहीं किया। बीजेपी से उम्मीद है क्योंकि शपथ लेने के बाद सबसे पहला काम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कर रही हैं सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आज वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि दिल्ली के लोगों के सपनों को पूरा करने का अवसर है।
गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को खुशहाली देगा बजट … बोले CM योगी