India News Delhi(इंडिया न्यूज़), Delhi CM Rekha Gupta : नई सरकार के गठन के बाद दिल्ली सचिवालय सीएम रेखा गुप्ता पहुंची । वहीं आपको बता दें कि आज शाम 7 बजे कैबिनट की बैठक है जिसमें कई फैसले लिए जा सकतें है। वहीं बैठक के बाद सीएम यमुना नदी जाएंगी।
7बजे कैबिनट की बैठक
आज शाम छह बजे आईएसबीटी स्थित वासुदेव घाट पर आरती की जाएगी। दिल्ली की नई सरकार की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज शाम अपने मंत्रिमंडल के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद वह यमुना नदी पर जाएंगी। शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा, ‘यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए मैं पीएम मोदी और पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।’
जानकारी के मुताबिक बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास का नाम भाजपा ने शीशमहल रखा था। इसका निर्माण अरविंद केजरीवाल ने कराया था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने नियमों की अनदेखी कर इसे बनवाने में करोड़ों रुपये खर्च किए। भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था।
कौन हैं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के पति, जानें कितनी है संपत्ति