India News Delhi (इंडिया न्यूज़) Delhi New CM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में आज दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा। यह बैठक भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम पर आज लगेगी मोहर

सूत्रों के अनुसार, 17 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक हो सकती है। आज देर शाम तक केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयंत पांडा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया जा सकता है।

भारत में एक दिन में चलती है इतनी ट्रेनें

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां

19 या 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है, जिसमें भाजपा और आरएसएस के नेताओं की एक टीम इसे भव्य बनाने की तैयारियों में जुटी है। 19 फरवरी को सरसंघचालक मोहन भागवत सहित संघ के कई पदाधिकारी दिल्ली पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, नीतीश कुमार सहित एक दर्जन से ज्यादा राज्यों के मुख्यमंत्री, एनडीए के नेता और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे।

शपथ ग्रहण स्थल का चयन और विशेष आमंत्रण

शपथ ग्रहण समारोह के लिए स्थान का चयन आज ही किया जाएगा, और इसके लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, रामलीला मैदान और भारत मंडपम पर विचार किया जा रहा है। इस समारोह में बड़ी संख्या में साधु संत, उद्योगपति, फिल्मी हस्तियां, और विदेशी दूतावासों के उच्चायुक्तों को भी निमंत्रण भेजा जाएगा।

Delhi मेट्रो स्टेशन में मचा हुड़दंग…एक्जिट गेट से भागने लगे युवक, जानें क्यों वायरल हो रहा Video