India News(इंडिया न्यूज़)Priyanka Agarwal joins AAP : दिल्ली विधानसभा चुनाव की जंग पहले से ज्यादा तीखी हो गई है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका अग्रवाल आप में शामिल हो गई हैं। प्रियंका अग्रवाल दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष थीं। चुनाव से ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

कस्तूरबा नगर के कोटला मुबारकपुर वार्ड से दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रियंका अग्रवाल को पगड़ी और टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल कराया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

जहां भी जाएं मिल देखते ही लीजियेगा तोड़, मात्र 24 घंटे में ये एक फूल कर देगा आपको मालामाल, पलट कर रख देगा आपकी दुनिया

दिल्ली में मजबूती से लड़ रही है आप- केजरीवाल

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से दिल्ली चुनाव लड़ रही है। प्रियंका अग्रवाल का आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत है। उनके आने से कस्तूरबा नगर विधानसभा समेत पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी मजबूत होगी।

गौरतलब है कि दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच माना जा रहा है। दोनों ही पार्टियां लगातार एक दूसरे पर हमला बोल रही हैं। आज एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आम आदमी पार्टी को भ्रष्ट बताया। लेकिन दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नेता लगातार बीजेपी पर वोटरों को प्रभावित करने का आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा और आप आमने-सामने

आप के राज्यसभा सांसद संजय ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जिस तरह झुग्गी-झोपड़ियों को तोड़ा है, उसका जवाब झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने वर्ष 2022-23 में 35 बार अभियान चलाकर गरीबों के घर तोड़े हैं। वहीं, अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी ने वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है।

दिल्ली बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, करावल नगर से कपिल मिश्रा को बनाया उम्मीदवार