India News Delhi(इंडिया न्यूज़),DC, IPL Auction 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स के साथ एक बेहतरीन खिलाड़ी जुड़ गया है। मिचेल स्टार्क को खरीदने में वह सफल रहे। दिल्ली उन आईपीएल टीमों में शामिल है, जो अभी भी अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही है। दिल्ली की टीम आईपीएल 2025 में उस इंतजार को खत्म करने के इरादे से नीलामी में उतरी है। वह इसी सोच को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों पर दांव लगा रही है। दिल्ली कैपिटल्स नीलामी में सिर्फ खिलाड़ियों को ही नहीं खरीद रही है। इसके अलावा उसने 4 खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन कर लिया है।
Sambhal Masjid Survey Dispute: संभल में बवाल के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद, डीएम ने जारी किए निर्देश
दिल्ली कैपिटल्स के ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी
मिचेल स्टार्क- 11.75 करोड़
केएल राहुल- 14 करोड़
जेक फ्रेजर मैक्गर्क – 9 करोड़
टी नटराजन – 10.75 करोड़
हैरी ब्रूक – 6.25 करोड़
DC ने 47 करोड़ में 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल शामिल हैं। इन 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 47 करोड़ रुपये खर्च किए। ऐसे में वे 73 करोड़ रुपये लेकर नीलामी में उतरे हैं।
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के सफर की बात करें तो इस टीम का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन साल 2020 में देखने को मिला, जहां यह टीम पहली बार फाइनल में पहुंची। हालाँकि,खिताब जीतने से एक कदम दूर रह गई।