India News (इंडिया न्यूज), Delhi Crime Report: दिल्ली पुलिस ने शनिवार, 11 जनवरी 2025 को साल 2024 के अपराधों की वार्षिक रिपोर्ट जारी की। ऐसे में, इस रिपोर्ट में राष्ट्रीय राजधानी में अपराध की स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी गई है। दिल्ली पुलिस ने गंभीर अपराधों जैसे हत्या, रेप और छेड़छाड़ के मामलों पर नियंत्रण पाने में सफलता दिखाई है।
बिहार में संविधान को लेकर सियासी घमासान, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने
रेप और छेड़छाड़ के मामलों में दिखी कमी
बता दें, दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों में कमी आई है। बताया गया है कि, रेप के मामले साल 2023 में 2,141 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2024 में ये संख्या घटकर 2,076 हो गई। इसके अलावा, 2023 में छेड़छाड़ के मामले में 2,345 मामलों की तुलना में 2024 में 2,037 मामले दर्ज किए गए। हत्या और लूट के मामलों में गिरावट देखी गई है। ऐसे में, 2023 में 506 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2024 में यह संख्या घटकर 504 हो गई। बता दें, 2023 में 1,654 मामले दर्ज हुए थे, जो 2024 में घटकर 1,510 रह गए। हालांकि, कुल अपराध मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, 2023 में कुल 18,309 अपराध मामले सामने आए थे।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले बढ़े
बता दें, 2023 में एनडीपीएस एक्ट के तहत 1,325 मामले दर्ज किए गए थे। 2024 में यह संख्या बढ़कर 1,789 हो गई। दूसरी तरफ, कुल अपराध और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वृद्धि पुलिस के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। आने वाले समय में इन मामलों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
बिहार में संविधान को लेकर सियासी घमासान, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने