India News (इंडिया न्यूज),Delh Election: दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग चलेगी, हालांकि 5 बजे तक कतार में लगे लोगों को मतदान का अधिकार मिलेगा। इस चुनाव में कुल 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं और 1,267 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
कुल 699 उम्मीदवार मैदान में उतरे
राजधानी में 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 210 मॉडल पोलिंग स्टेशन, 70 महिला संचालित बूथ, 70 दिव्यांग संचालित बूथ और 70 युवा संचालित बूथ शामिल हैं। चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 96 महिलाएं हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ने 70-70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भाजपा ने 68 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं और शेष दो सीटें एलजेपी-रामविलास और जेडीयू के लिए छोड़ी हैं। मतदान के दिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लगभग 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां ड्रोन की मदद से निगरानी की जाएगी। अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियों, 19,000 होमगार्ड और 35,626 दिल्ली पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
5 फरवरी को सुबह हो सकती है दिल्ली में बूंदाबांदी और बारिश, जानिए IMD की लेटेस्ट अपडेट
मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू
डीएमआरसी और डीटीसी ने मतदान के दिन विशेष व्यवस्था की है। मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू हो गई हैं और अधिकांश रूटों पर सेवा का समय बढ़ा दिया गया है। दिल्ली में आज सरकारी छुट्टी घोषित की गई है और सभी सरकारी व निजी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। सपा, टीएमसी, एनसीपी-एसपी और शिवसेना-यूबीटी ने आप को समर्थन दिया है, जबकि भाजपा जेडीयू और एलजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
गर्मी ने दी दस्तक! MP में ठंड का अहसास हुआ कम, जाने क्या है बदलते मौसम का हाल