India News (इंडिया न्यूज), Delhi AIIMS: दिल्ली के AIIMS अस्पताल ने दिल्ली को एक अलग ही मुकाम दिला दिया है। दरअसल, दिल्ली AIIMS अस्पताल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।आपकी जानकारी के लिए बता दें, अमेरिका की साप्ताहिक समाचार पत्रिका न्यूजवीक और जर्मनी की संस्था स्टेटिस्टा ने साल के 2024 के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की रैंकिंग दी है। वहीँ इस रैंकिंग में दिल्ली भी शामिल है। जी हाँ इस रैंकिंग में दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को वैश्विक स्तर पर 97वें सर्वश्रेष्ठ अस्पताल के रूप में देखा गया है। वहीँ ये भारत के लिए एक बड़ी कामयाबी है।

  • भारत को मिला अहम स्थान
  • भारत के इन अस्पतालों का नाम शामिल

6O की उम्र में पहली शादी करने जा रहे हैं BJP के बड़े नेता, पीछे की वजह जान चौक गया हर शख्स, हर तरफ हो रही है चर्चा

भारत को मिला अहम स्थान

जानकारी के मुताबिक, मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट और अस्पताल को स्वास्थ्य सेवा, उन्नत चिकित्सा अनुसंधान और किफायती उपचार के लिए मान्यता दी गई है। न्यूजवीक-स्टेटिस्टा रैंकिंग के 6वें संस्करण में 30 देशों के 2,400 से अधिक अस्पतालों का विभिन्न आधारों पर मूल्यांकन किया गया है। वहीँ दिल्ली का भी AIIMS अस्पताल इस लिस्ट में शामिल।

Delhli Weather Today: आज राजधानी में छाएंगे बादल, इन इलाकों में गर्मी से मिलेगी राहत, जानिए आज का ताजा अपडेट

भारत के इन अस्पतालों का नाम शामिल

इसके अलावा भारत के दो अन्य अस्पतालों को भी वैश्विक सूची में शामिल किया गया है। इस दौरान बयान में कहा गया है कि गुड़गांव के मेदांता अस्पताल को इस सूची में 146वां स्थान दिया गया है। इसे कार्डियोलॉजी, कैंसर और अंग प्रत्यारोपण जैसी विशेषताओं में अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता के लिए मान्यता दी गई है।

गुरुग्राम विश्वविद्यालय में 18 अप्रैल से ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग का धमाकेदार आगाज़