India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Air Pollution: आज देशभर में दिवालीद का जश्न है। लोग दिवाली का पर्व धूम धाम से मना रहे है। लोगों को दिवाली वाले दिन का बेसबरी से इंतजार रहता है। लेकिन इसी बीच दिल्ली वासियों पर आफस है। दिल्ली की हवा जहरीली हो रही है धीरे-धीरे ऐसे ेमें यहां के लोगों पर पटाखे या किसी भी तरह के बम फोडने पर रोक है। क्योकि यहां की हवा पहले से ही दमघोंटू हो चुकी है। AQI स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है।
कहा जा रहा है कि शाम तक यह और गंभीर हो जाएगा। दिवाली की सुबह आनंद विहार में वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में दर्ज की गई। अधिकारियों ने कहा है कि पटाखों पर रोक के बाद भी अगर कोई जलाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
दिल्ली का AQI “बहुत खराब” श्रेणी में रहेगा
CPCB के मुताबिक, बुधवार को शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 307 दर्ज किया गया, जो मंगलवार को 268 था, जिसमें PM-10 प्रमुख प्रदूषक था। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM), पुणे ने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता “बहुत खराब” श्रेणी (AQI 300 से 400) में रह सकती है।
दिपावली पर रात में हीं क्यों की जाती है पूजा, क्या इसके पिछे पुराणों से जुड़ी है वजह? जानें रहस्य
दिवाली पर पटाखे जलाने के बाद स्थिति गंभीर हो जाएगी। आनंद विहार का औसत एक्यूआई (पीएम 10) गुरुवार सुबह 8 बजे 419 दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के अन्य इलाकों में एक्यूआई मोटे तौर पर ‘खराब’ और ‘बहुत खराब’ श्रेणी के बीच रहा। दिवाली पर पटाखे और पराली या कचरा जलाने से अतिरिक्त उत्सर्जन होने की स्थिति में इन इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण स्थिति और गंभीर होगी।
Himachal Earthquake: सुबह-सुबह डोली धरती! दिवाली के दिन हिमाचल में भूकंप के झटके