India News (इंडिया न्यूज़),Delhi Air Pollution:दिल्ली में रहने वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। जिन लोगों ने अभी तक गर्म कपड़े नहीं निकालें हैं, वो निकाल लें और घर से बाहर निकलते समय इसका ख्याल रखें। ऐसा इसलिए कि मौसम विज्ञानियों ने अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान में कमी के साथ दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बरसात की उम्मीद जताई है। 

बरसात होने की उम्मीद

आपको बता दें कि IMD की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय के मुताबित, “आज से एक पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने जा रहा है। इसकी बड़ी वजह से कुछ जगहों पर बारिश होने की उम्मीद है।

गिरावट हो सकती है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विज्ञानी डॉ. सोमा सेन रॉय ने कहा, ‘पश्चिमी विक्षेभ की वजह से मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

बारिश की संभावना

उन्होंने ये भी बताया कि दक्षिण भारत में 1 चक्रवात का क्षेत्र बन रहा है। उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण भारी बरसात की उम्मीद है। उत्तरी तटीय तमिलनाडु, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण तटीय रायलसीमा में बरसात की उम्मीद है।”

पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले बाहर हुए हेजलवुड, पेट कमिंस ने निकाला ‘ब्रह्मास्त्र’, टूटेगा भारतीय बल्लेबाजी पर कहर