India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर चुना गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव पेश किया, जिसे मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने समर्थन दिया। बिष्ट को बहुमत से यह पद मिला और अब वे दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के रूप में कार्य करेंगे।
छठी बार विधानसभा पहुंचे बिष्ट
मोहन सिंह बिष्ट छठी बार दिल्ली विधानसभा पहुंचे हैं और इस बार भाजपा ने उन्हें करावलनगर की बजाय मुस्तफाबाद से चुनावी मैदान में उतारा था। उन्होंने आम आदमी पार्टी के आदिल अहमद खान को करीब 17 हजार वोटों से हराया। बिष्ट का विधानसभा में सबसे वरिष्ठ सदस्य होना, भाजपा के लिए एक बड़ा लाभ है, और इसी वजह से पार्टी ने उन्हें डिप्टी स्पीकर पद के लिए चुना।
Crime: दिल्ली के रोहिणी में हुआ बड़ा पर्दाफाश, ब्रैंडेड शराब के नाम पर नकली शराब बनाने का मामला
उत्तराखंड के लोगों को मिलेगा प्रतिनिधित्व
बिष्ट के डिप्टी स्पीकर बनने के बाद भाजपा उत्तराखंड के लोगों को विधानसभा में प्रतिनिधित्व देने में सफल हुई है। पूर्वी दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्रों में उत्तराखंड के मतदाता बड़ी संख्या में हैं। भाजपा ने इस कदम के माध्यम से उत्तराखंड के मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए उनकी आवाज को सदन में प्रभावी बनाने का प्रयास किया है।
शराब नीति पर चर्चा
दिल्ली विधानसभा में शराब नीति पर भी चर्चा होगी, जिससे भाजपा आम आदमी पार्टी को घेरने का प्रयास करेगी। इस संदर्भ में कैग रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत की गई है, जिसमें दो हजार करोड़ से अधिक के घाटे की बात की गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस पर चर्चा में भाग लेंगी, और इस मुद्दे पर आगामी सत्र में बहस की उम्मीद है।
Terrorist Attack in Jammu Kashmir: राजौरी में गोलीबारी… आतंकियों के करीब पहुंची सेना | Pakistan