India News (इंडिया न्यूज),Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुद यह साफ कर दिया है कि आगामी चुनावों में कांग्रेस से किसी भी प्रकार का गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आप अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और पिछले प्रदर्शन को दोहराएगी।
अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया
संजय सिंह ने कहा कि आप ने पिछले तीन विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को भारी मतों से हराया है। 2015 में आप ने 67 सीटें जीती थीं, जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में जीत दर्ज की थी। 2020 के चुनाव में भी आप ने 62 सीटों पर कब्जा किया था। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में कहा कि पार्टी अपनी ताकत और जनता के समर्थन से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि दिल्ली में आप अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी।
Bijapur Encounter: मुठभेड़ में एक माओवादी हुआ ढेर! 9mm पिस्टल और IED बरामद
पवार से मुलाकात और राजनीतिक समीकरण
हाल ही में केजरीवाल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में कांग्रेस के कुछ नेता भी मौजूद थे। यह घटनाक्रम उस समय हुआ जब ‘इंडिया’ गठबंधन में नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज थीं। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात केवल राजनीतिक समीकरण साधने और भविष्य के विकल्प खुले रखने के लिए थी। 2024 के लोकसभा चुनावों में आप और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन बीजेपी ने सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आप ने अपनी रणनीति पहले ही स्पष्ट कर दी है।