India News (इंडिया न्यूज), Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के लिए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव और दिल्ली भाजपा के प्रभारी विजयंत पांडा मंगलवार को पहुंचे।
दिल्ली विधानसभा चुनावों की रणनीति पर बैठक
बता दें, यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनावों की रणनीति और उम्मीदवारों के चयन को लेकर आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी की आगामी योजनाओं और चुनावी रणनीतियों पर गहन चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार, भाजपा अगले सप्ताह तक 17-18 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। इसके साथ-साथ, बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने के लिए मुद्दों पर चर्चा की। भाजपा का फोकस केजरीवाल सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने और अपने विकास कार्यों को प्रमुखता से जनता के सामने रखने पर रहेगा।
पार्टी का लक्ष्य है तय
बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में स्थानीय नेताओं की राय को भी शामिल किया जा रहा है। भाजपा इस बार चुनावी प्रचार में अपने केंद्रीय नेताओं के अलावा, दिल्ली के जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी अहम मान रही है। पार्टी का लक्ष्य इस बार दिल्ली में सत्ता में वापसी करना है। ऐसे में, भाजपा के अगले कदमों और पहली सूची के आने से चुनावी सरगर्मियां और बढ़ने की संभावना है।
Moradabad News: CM योगी के नेता ने दी मांस बेचने वालों को धमकी, हिंदू इलाके में थी दुकान