India News(इंडिया न्यूज)Delhi CM New House:दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रियों के सरकारी आवास आवंटन की प्रक्रिया तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) जल्द ही सीएम और मंत्रियों को नए आवास सौंपने की तैयारी कर रहा है।PWD अधिकारियों के अनुसार, नई सीएम के लिए तीन से चार बंगले शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, लेकिन अभी तक रेखा गुप्ता ने किसी पर सहमति नहीं दी है। जल्द ही अंतिम निर्णय लेकर मुख्यमंत्री और मंत्रियों को सरकारी आवास आवंटित किए जाएंगे।

संभावित ठिकाने:

1. सिविल लाइंस क्षेत्र में राज निवास के पास कुछ बंगले उपलब्ध हैं।
2. दरियागंज और डीडीयू मार्ग पर भी बंगले को लेकर चर्चा हो रही है।
3. राज निवास लेन में बंगला नंबर 2 और दरियागंज में अंसारी रोड पर बंगला नंबर 115 प्रमुख विकल्पों में शामिल हैं।
4. सेंट्रल पूल से अदला-बदली किए गए किसी अन्य बंगले में भी सीएम का निवास तय हो सकता है।

शीश महल’ में नहीं रहेंगी नई मुख्यमंत्री

भाजपा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि रेखा गुप्ता सिविल लाइंस के 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले में नहीं रहेंगी। यह वही बंगला है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2015 से 2024 तक रहे थे। भाजपा ने इस बंगले को “शीश महल” करार दिया था, क्योंकि इसके पुनर्निर्माण में कथित अनियमितताओं और महंगे खर्च को लेकर विवाद रहा है।

UP में मार्च से ही गर्मी बरसाएगी कहर, जाने किन शहरों में पड़ेगी ज्यादा गर्मी,Heatwave का अलर्ट

मंत्रियों के लिए भी होंगे नए आवास

सूत्रों के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी को नए मंत्रिपरिषद के छह सदस्यों, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए आठ अन्य सरकारी आवासों की व्यवस्था करनी होगी। पिछली आप सरकार के मंत्री सिविल लाइंस स्थित बंगले में रहते थे।

बीजेपी ने 26 साल बाद सत्ता में बनाई जगह

5 फरवरी 2025 को हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जिससे आप के 10 साल लंबे शासन का अंत हुआ। सत्ता परिवर्तन के बाद, सरकारी आवासों का पुनर्वितरण स्वाभाविक प्रक्रिया है। अब देखना होगा कि सीएम रेखा गुप्ता और उनके मंत्री किस ठिकाने को अपना आधिकारिक निवास चुनते हैं!