India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का समय अब तय हो गया है। मुख्यमंत्री 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा, जहां लगभग 30,000 लोग मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं, और तीन बड़े मंच तैयार किए जा रहे हैं।
तीन मंचों पर होगी शपथ ग्रहण की प्रक्रिया
दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में तीन मंच होंगे। पहले मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली के नए मुख्यमंत्री बैठेंगे। दूसरे मंच पर धर्म गुरुओं के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं, तीसरे मंच पर दिल्ली के सांसद, विधायक और अन्य वीआईपी के बैठने की जगह होगी। समारोह में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल हो सकते हैं।
महाकुंभ संगम को लेकर शिवपाल यादव ने दिया ऐसा विवादित बयान, सनातनियों का खून खौल जाएगा
बीजेपी की बैठक और शपथ ग्रहण की तैयारियां
रामलीला मैदान में बुधवार (19 फरवरी) को दोपहर 1:30 बजे बीजेपी की बैठक होगी। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, तरुण चुग और दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा शामिल होंगे। ये तीनों शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेंगे और स्थिति का निरीक्षण करेंगे।
3 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम
रामलीला मैदान में 3,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। एसपीजी ने मैदान को टेकओवर कर लिया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। फिल्मी सितारों को मंच के नीचे बैठने की जगह दी गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष को मिला निमंत्रण
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।