India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की 27 साल बाद सत्ता में वापसी के बाद अब नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। बुधवार, 19 फरवरी को पार्टी अपने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए नेता चुन सकती है।

20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह

मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए नेता 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ले सकते हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

भाजपा की बड़ी जीत

2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त देते हुए 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि, अब तक पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की लिस्ट

1. परवेश साहिब सिंह वर्मा

परवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को 4,089 वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। वे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं और 2014 तथा 2019 में पश्चिम दिल्ली लोकसभा से सांसद भी रह चुके हैं।

राजस्थान SI भर्ती परीक्षा को लेकर HC में सुनवाई जारी! सरकार के रवैये पर उठे कुछ ऐसे सवाल कि…

2. विजेंद्र गुप्ता

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता, जो रोहिणी से तीन बार विधायक रह चुके हैं, भी मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदारों में से एक हैं। उन्होंने 2025 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल को 37,816 वोटों से हराया।

3. वीरेंद्र सचदेवा 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को भी मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों में देखा जा रहा है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने दिल्ली में बहुमत हासिल किया और AAP के वर्चस्व को समाप्त किया।

क्या भाजपा करेगी बड़ा सरप्राइज?

राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश की तरह, भाजपा दिल्ली में भी किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री बना सकती है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व किसी नवनिर्वाचित विधायक को ‘डार्क हॉर्स’ के रूप में सामने ला सकता है।

‘तीन साल से घुइया छील रहे थे…’, Trump ने Zelenskyy की लगाई ऐसी क्लास, पूरी दुनिया में हो गई फजीहत, क्या खत्म हो पाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध?