India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi CM Oath Ceremony: भारतीय जनता पार्टी की विधायक रेखा गुप्ता आज (20 फरवरी) दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। दिल्ली प्रदेश बीजेपी कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से उन्हें पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) के 10 साल के शासन को खत्म करते हुए 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है।

LG ने सरकार बनाने के लिए किया आमंत्रित

रेखा गुप्ता ने रविशंकर प्रसाद, ओपी धनखड़ और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। देर रात उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उन्होंने रेखा गुप्ता के दावे को स्वीकार कर लिया है और उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

Delhi CM Oath Ceremony: आज होगा दिल्ली सीएम पद की शपथ ग्रहण समारोह, रेखा गुप्ता बोली- ‘जो वादे किए सब….

भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी

दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है।

क्या होगा डिप्टी सीएम पद का फैसला?

दिल्ली बीजेपी में डिप्टी सीएम पद को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव किया था। विधायक दल की बैठक में बीजेपी के सभी 48 विधायक मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा, जिन्होंने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया था, शीर्ष पद के दावेदारों में से एक थे। डिप्टी सीएम पद को लेकर बीजेपी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये 10 आदतें आपकी सेहत के लिए हैं धीमा ज़हर! तुरंत सुधारें वरना बढ़ सकती हैं गंभीर समस्याएं, अंदर से नोच खोंखला बनाएंगे के आपको!