India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत के बाद 26 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजधानी की सत्ता में वापसी की है। शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया और आज वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
रेखा गुप्ता ने जताया आभार
मुख्यमंत्री पद के लिए नामित होने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। एक साधारण परिवार की लड़की को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद। हम जो वादे बीजेपी ने किए थे, उन्हें पूरा करके दिखाएंगे।
परिवार में खुशी की लहर
रेखा गुप्ता के सीएम बनने की खबर से उनके परिवार में उत्साह का माहौल है। उनके पति मनीष गुप्ता ने कहा, “हम आश्चर्यचकित और बेहद खुश थे। पार्टी में कई वरिष्ठ नेता थे, इसलिए हमें यकीन नहीं था कि उन्हें यह मौका मिलेगा। लेकिन हमें गर्व है कि वह इस पद के लिए चुनी गई हैं। वह एक ऑलराउंडर हैं।
MP Crime: हवस की भूख ने बनाया पिता को राक्षस! 8 साल की मासूम से कई बार दरिंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई…
बीजेपी ने रेखा गुप्ता को क्यों चुना?
बीजेपी ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला कई वजहों से लिया:
- मजबूत संगठनात्मक पकड़: वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से राजनीति में सक्रिय रही हैं।
- कानूनी पृष्ठभूमि: उनके पास लॉ की डिग्री है, जिससे प्रशासनिक फैसले लेने में उनकी क्षमता बढ़ेगी।
- स्थानीय जुड़ाव: दिल्ली में पली-बढ़ी और पढ़ी-लिखी होने के कारण उनकी शहर में मजबूत पकड़ और व्यापक जनसंपर्क हैं।
- समुदाय का समर्थन: वैश्य समुदाय से आने के कारण वह बीजेपी के पारंपरिक वोटबैंक को और मजबूत कर सकती हैं।
आज होगा शपथ ग्रहण समारोह
दिल्ली के राजभवन में आज रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इस अवसर पर कई बड़े नेता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।
रेखा गुप्ता के साथ ये 6 बड़े चेहरे लेंगे मंत्री पद की शपथ, BJP आलाकमान ने लगाई मुहर