India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का समय एक बार फिर से बदल दिया गया है। अब यह समारोह 20 फरवरी (गुरुवार) को दोपहर 12:05 बजे होगा। पहले यह कार्यक्रम 11 बजे निर्धारित था। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:15 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:25 बजे समाप्त होगा।
रामलीला मैदान में तैयारियां पूरी
रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से एसपीजी ने मैदान को टेकओवर कर लिया है। समारोह में 30,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। तीन बड़े मंच तैयार किए गए हैं, जिनमें से सबसे बड़ा मंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना और मुख्यमंत्री के लिए रखा गया है। दूसरे मंच पर धर्म गुरुओं के लिए जगह होगी, जबकि तीसरे मंच पर दिल्ली के मौजूदा सांसद और विधायक बैठेंगे। फिल्मी सितारे मंच के नीचे बैठेंगे।
Delhi CM Name: दिल्ली के नए CM पर आज लगेगी फाइनल मुहर, बस चंद घंटे बाकी | PM Modi | BJP | India News
पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक आज
बीजेपी के पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक आज (19 फरवरी) सुबह 11:30 बजे होगी। इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद यह बैठक होगी। हालांकि, मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं आई है और कई नामों पर चर्चा चल रही है। विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम का निर्णय लिया जाएगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 11 फरवरी को दिल्ली के 10 नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात की थी। इनमें से तीन से चार विधायक मुख्यमंत्री पद के दावेदार बताए जा रहे हैं, जिनमें विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, अरविंदर सिंह लवली, और अजय महावर प्रमुख हैं।
कब्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा,तो करें ये घरेलू उपाए