India News Delhi(इंडिया न्यूज़), Delhi CM oath-taking ceremony: आज दिल्ली में 27 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद 12 दिन बाद दिल्ली को अपना नया मुख्यमंत्री मिला है। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुना गया। रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करने के लिए मंच पर पहुंचे।
रेखा गुप्ता ने शपथ ली
दिल्ली बीजेपी की विधायक रेखा गुप्ता ने आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान उनके साथ छह कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर पहुंचकर जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। शपथ ग्रहण के बाद रेखा गुप्ता ने बीजेपी के चुनावी वादों को पूरा करने का भरोसा दिया, जिसमें महिलाओं को मासिक सहायता राशि शामिल है।
बधाई संदेश
शपथ ग्रहण समारोह में रेखा गुप्ता ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम से मुलाकात की। बीजेपी नेता प्रवेश साहिब सिंह ने भी उन्हें बधाई दी, जो आज उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी रामलीला मैदान में पहुंची और रेखा गुप्ता से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और अन्य पार्टी नेताओं के साथ रेखा गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह बीजेपी के लिए ऐतिहासिक पल साबित हुआ। बीजेपी की नई सरकार की शुरुआत के साथ दिल्ली में बदलाव का एक नया दौर शुरू हो गया है।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने ली शपथ
बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण की। सिरसा की शपथ बीजेपी सरकार में अहम भूमिका की ओर इशारा करती है।
आशीष सूद ने दी जिम्मेदारी का वादा
बीजेपी विधायक आशीष सूद को उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद, आशीष सूद ने दिल्ली और दिल्ली वालों के प्रति अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाने का वादा किया।
प्रवेश वर्मा ने ली शपथ
नई दिल्ली सीट से बीजेपी विधायक प्रवेश वर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को हराया था और अब रेखा गुप्ता की कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी निभा सकते हैं।
रविंद्र इंद्रराज ने ली शपथ
बीजेपी विधायक रविंद्र इंद्रराज ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। इंद्रराज बीजेपी का दलित चेहरा माने जाते हैं और उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।
कपिल मिश्रा ने शपथ ली
बीजेपी विधायक कपिल मिश्रा ने करावल नगर सीट से कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वे बीजेपी के हिन्दुत्व चेहरों में से एक माने जाते हैं और अब वे सरकार में बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे।
पंकज सिंह ने अपनी शपथ ली
विकासपुरी से बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। पंकज सिंह बिहार के बक्सर से आते हैं और पेशे से डॉक्टर हैं, उनका मंत्री बनना आगामी बिहार चुनाव के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।
Rajasthan News: उदयपुर में चलते टैंकर को घेर लिया आग की लपटों ने! फिर मचा ऐसा हड़कंप कि…