India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi CM oath-taking ceremony: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर उनका नाम टॉप ट्रेंड करने लगा। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ‘रेखा गुप्ता’ और ‘महिला मुख्यमंत्री’ टॉप ट्रेंड में शामिल हो गए। लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते हुए इस फैसले पर अपनी राय रख रहे हैं।
तीन घंटे में 19,000 से बढ़कर 57,000 हुए फॉलोवर्स
रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद महज तीन घंटे में उनके एक्स फॉलोवर्स की संख्या 19,000 से बढ़कर 57,000 तक पहुंच गई। केवल एक घंटे के भीतर उनके आधिकारिक अकाउंट को फॉलो करने वालों की संख्या डेढ़ गुनी हो गई।
Delhi Yamuna River Cleaning: सीएम बनते ही मंत्रिमंडल के साथ यमुना में पूजा करेंगे Rekha Gupta। News
यूजर्स ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के फैसले पर सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने बधाइयों की बौछार कर दी। एक यूजर ने लिखा, दिल्ली को एक सशक्त महिला नेता मिली है, अब देखना होगा कि वे जनता की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने सवाल किया, “क्या यह जनता की राय थी या राजनीतिक समीकरणों के कारण यह फैसला हुआ? भाजपा समर्थकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए यह सही फैसला है।
सीएम पद के दावेदार भी ट्रेंड में
चुनाव नतीजों के बाद से ही भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद और विजेंद्र गुप्ता भी सोशल मीडिया पर चर्चा में थे। अब लोग मंत्री पदों को लेकर कयास लगा रहे हैं और सोशल मीडिया पर संभावित नामों को लेकर पोस्ट कर रहे हैं। रेखा गुप्ता की नई भूमिका को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी है और आने वाले दिनों में उनकी नीतियों और फैसलों पर जनता की नजर बनी रहेगी।
साहिल खान ने 26 साल छोटी लड़की संग किया निकाह, पिछले महीने ही बीवी ने अपनाया था इस्लाम