India News (इंडिया न्यूज),Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। सेवा विभाग ने आदेश जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यकाल में नियुक्त उनके निजी स्टाफ की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। मुख्य सचिव ने हाल ही में सभी विभागों से पूर्व सरकार द्वारा नियुक्त नॉन-ऑफिशियल स्टाफ की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद इन नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया है।

‘अब तीसरा विश्व युद्ध दूर नहीं’, अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से मचा बवाल, आखिर क्या है ट्रंप की योजना?

सरकार बदलते ही ‘को-टर्मिनस स्टाफ’ की सेवाएं समाप्त मानी जाती हैं

20 फरवरी को भारत के राष्ट्रपति ने गजट अधिसूचना जारी कर दिल्ली के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों की नियुक्ति की थी। नई सरकार के गठन के साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था में भी बदलाव किए जाते हैं, जिसमें मंत्रियों के निजी स्टाफ की पुनर्नियुक्ति शामिल होती है। सरकार बदलते ही ‘को-टर्मिनस स्टाफ’ की सेवाएं स्वतः समाप्त मानी जाती हैं क्योंकि इनकी नियुक्ति मंत्री या मुख्यमंत्री के कार्यकाल तक सीमित होती है। बीजेपी सरकार के सत्ता में आते ही यह आदेश लागू किया गया है।

NDLS Stampede: दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले में गुनहगार कौन? हाई-लेवल कमिटी की जांच जारी