India News (इंडिया न्यूज), CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है जिसके बाद हड़कंप मच गया। यह धमकी गाजियाबाद से एक कॉलर ने दी, जिसने रात करीब 11 बजे पीसीआर को कॉल कर यह जानकारी दी। कॉल मिलते ही गाजियाबाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, धमकी देने वाला कॉलर फरार है और उसका मोबाइल फोन भी रात से बंद है। कॉलर की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए तकनीकी सहायता ली जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी है। दोनों शहरों की पुलिस संयुक्त रूप से जांच में जुटी है। इस धमकी ने राजधानी की सियासत और सुरक्षा व्यवस्था में हड़कंप मचा दिया है। फिलहाल मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश जारी है।
रेखा सरकार के 100 दिन पूरे
दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सरकार थी। इन 100 दिनों में रेखा गुप्ता सरकार ने विकास को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाएं शुरू की हैं, खास तौर पर सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाएं। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कई परियोजनाओं को गति दी है।
केन्द्र और राज्य के बीच समन्वय से काम हो रहा है
केन्द्र के सहयोग से दिल्ली में कई महत्वपूर्ण सड़कों को चौड़ा करने, फ्लाईओवर बनाने और जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा रिंग रोड और आउटर रिंग रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जा रहा है। रेखा गुप्ता सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि दिल्ली में विकास कार्यों में कोई राजनीतिक बाधा न आए। रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ भी बैठक की है और कई परियोजनाओं को मंजूरी दिलाई है। आने वाले दिनों में परिवहन, जल निकासी और कॉलोनियों के पुनर्विकास से जुड़ी परियोजनाओं को भी प्राथमिकता देने की बात कही है।
IPL के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मचा हंगामा