India News (इंडिया न्यूज)Delhi CM Rekha Gupta: छात्र जीवन से राजनीति में आईं और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही वह अपने सभी छह मंत्रियों के साथ यमुना के वासुदेव घाट पहुंचीं और वहां आरती व पूजा-अर्चना की।
रेखा गुप्ता ने इससे पहले सीएम कार्यालय में कहा कि वह ‘विकसित दिल्ली’ के ‘मिशन’ को साकार करने में एक भी दिन बर्बाद नहीं करेंगी और नई सरकार राजधानी की जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी।
UP में Instagram बना शादी टूटने का बड़ा कारण, दूल्हे ने कहा- नहीं कर रही थी…
मंत्रिमंडल के साथ यमुना आरती में पहुंचीं रेखा गुप्ता
पदभार संभालने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ‘विकसित दिल्ली’ के ‘मिशन’ को साकार करने में एक भी दिन बर्बाद नहीं करेगी। हम दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे। शाम को रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ यमुना घाट पर आरती में हिस्सा लिया।
मैं अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए दिन-रात काम करूंगी: रेखा गुप्ता
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उनके जैसे आम कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करने के लिए वह दिन-रात काम करेंगी। मालूम हो कि हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक चुनी गई हैं।