India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi CM swearing-in ceremony: दिल्ली के रामलीला मैदान में गुरुवार को रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने भाजपा द्वारा महिलाओं से किए गए वादे को पूरा करने की तारीख का ऐलान किया। गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता देने का वादा पूरा करेगी, और पहली किस्त 8 मार्च तक महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। यह वादा भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणापत्र में किया था।

महिलाओं की पहली किश्त 8 मार्च को

रेखा गुप्ता ने कहा, “हमारी पार्टी ने महिलाओं से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। 8 मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं के खातों में 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता की पहली किश्त ट्रांसफर कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में भाजपा के सभी 48 विधायकों का यह कर्तव्य होगा कि वे इस वादे को पूरा करें।

Parvesh Verma की किस्मत कहां दे गई धोखा? इन 5 वजहों से रेखा गुप्ता ले उड़ीं कुर्सी

BJP की शानदार जीत और मुख्यमंत्री बनने की यात्रा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर विजय प्राप्त की, और इसने आम आदमी पार्टी (AAP) के एक दशक लंबे शासन को समाप्त किया। रेखा गुप्ता, जो दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष रही हैं, और पहली बार विधायक बनीं हैं, ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।

रेखा गुप्ता बनी चौथी महिला सीएम

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। इससे पहले भाजपा की सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी की आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। गुप्ता को सीएम बनाने के साथ ही भाजपा ने महिला, वैश्य और हरियाणा को एक साथ साधने की रणनीति अपनाई है। भाजपा ने इस कदम के जरिए महिलाओं को एक और संदेश दिया है कि पार्टी उनके मुद्दों को प्राथमिकता देती है।

MP Crime: DJ को लेकर छिड़ी थी बहस! 20 दिन बाद भड़की बदले की आग तो दिया इस वारदात को अंजाम…