India News (इंडिया न्यूज),Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। एक युवती को तीन आरोपियों ने चलते ऑटो में गैंगरेप के बाद अर्धनग्न हालत में सड़क पर छोड़ दिया। यह वारदात दशहरे के आसपास हुई, जब राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे, लेकिन इसके बावजूद आरोपी युवती को राजघाट के पास घुमाते रहे और उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।

सड़क पर मदद के लिए भटकती रही पीड़िता

घटना के बाद, पीड़िता खून से सनी हुई हालत में कई किलोमीटर तक दिल्ली की सड़कों पर घूमती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। बाद में एक सैन्य अधिकारी की नजर उस पर पड़ी, जिसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। महिला पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई, लेकिन पीड़िता मानसिक रूप से आघात में होने के कारण ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी।

Delhi Dengue Cases: दिल्ली में डेंगू का कहर, 4 हजार के पार पहुंचे मरीज, इन सावधानियों को अपनाएं

CCTV फुटेज से पकड़े गए आरोपी

कुछ दिन बाद, जब पीड़िता ने घटना के बारे में बताने की हालत में आई, तो उसने पुलिस को आरोपियों और ऑटो के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ओडिशा की रहने वाली है पीड़िता

जांच में पता चला कि पीड़िता ओडिशा की रहने वाली है और पिछले कुछ महीनों से मानसिक तनाव में थी। उसके परिवार ने ओडिशा में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दिल्ली में भटकने के बाद पीड़िता कभी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, तो कभी फुटओवर ब्रिज पर रह रही थी। इस दर्दनाक घटना ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

Uttarakhand Air Service: उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का विस्तार, CM धामी करेंगे नई उड़ानों का शुभारंभ