India News (इंडिया न्यूज),Delhi Election 2024: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। शाहदरा से आप विधायक और विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने चुनावी राजनीति से खुद को अलग करने का ऐलान किया है। उनके इस फैसले ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को चौंका दिया है। इस पर पार्टी संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भावुक प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोले अरविंद केजरीवाल ?

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “रामनिवास गोयल का चुनावी राजनीति से अलग होने का निर्णय हम सभी के लिए एक भावुक क्षण है। सदन के अंदर और बाहर उनके मार्गदर्शन ने हमें हमेशा सही दिशा दिखाई है। उम्र और स्वास्थ्य के चलते उनका यह निर्णय समझने योग्य है, और हम इसका सम्मान करते हैं। पार्टी को उनके अनुभव और सेवाओं की भविष्य में भी आवश्यकता होगी।” उन्होंने गोयल को पार्टी का अभिभावक बताते हुए कहा कि उनका योगदान अमूल्य रहा है।

Delhi Politics: दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती चेहरे से लेकर संगठन बना बड़ा टास्क? क्या है कहानी पढ़िए 

चिट्ठी के जरिए रामनिवास गोयल ने ये लिखा

रामनिवास गोयल ने एक चिट्ठी के माध्यम से केजरीवाल को अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “शाहदरा विधानसभा के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष के रूप में 10 वर्षों तक अपनी जिम्मेदारियां निभाने का सौभाग्य मिला। आपकी ओर से मिले सम्मान के लिए मैं आभारी हूं। अब मैं अपनी आयु के कारण चुनावी राजनीति से अलग होना चाहता हूं, लेकिन पार्टी के लिए तन-मन-धन से सेवा करता रहूंगा।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें सौंपे गए किसी भी दायित्व को वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।1993 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक बने गोयल ने 2015 और 2020 में आप के टिकट पर चुनाव जीतकर शाहदरा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने दोनों चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को हराया। रामनिवास गोयल के इस निर्णय के बाद आप को एक मजबूत स्तंभ का चुनावी मैदान से संन्यास लेना निश्चित ही खलेगा।

Jitendra Singh Shanti Joins AAP: BJP नेता जितेन्द्र सिंह शंटी ने थामा ‘आप’ का दामन, केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना