India News (इंडिया न्यूज), Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के बीच आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और सांसद संजय सिंह के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की।

41 साल से मौन, फ्री कराते हैं UPSC की तैयारी…, महाकुंभ में आए मौनी बाबा की साधना कर देगी हैरान

प्रवेश वर्मा पर 1100 रुपये बांटने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रवेश वर्मा महिलाओं को खुलेआम 1100 रुपये बांटकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी सौंपते हुए प्रवेश वर्मा के घर पर तुरंत छापा मारने की मांग की। इसके अलावा, केजरीवाल ने आरोप लगाया कि वर्मा नौकरियों का झांसा देकर वोट मांग रहे हैं, जो सीधे तौर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करता है। इसके बाद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव अधिकारी पर भी सवाल उठाए और उन्हें तत्काल सस्पेंड या ट्रांसफर करने की मांग की। उनका कहना है कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

नई दिल्ली सीट पर मुकाबला रोचक

बता दें, अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनावी मैदान में हैं, जो दिल्ली की सबसे चर्चित सीटों में से एक मानी जा रही है। इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उतारा है, जबकि बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। फिलहाल, AAP ने प्रवेश वर्मा पर वोट के बदले नोट देने का आरोप लगाते हुए सियासी हमला तेज कर दिया है। अब यह मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है, जिससे आने वाले दिनों में दिल्ली की राजनीति में घमासान बढ़ने के आसार हैं।

रात नहीं बल्कि ये समय होता है संबंध बनाने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद, 1 नहीं पूरी 7 बिमारियों को शरीर से कर देता है साफ़!