India News (इंडिया न्यूज), Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावनाओं पर अब विराम लग गया है। जानकारी के मुताबिक, आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में अकेले ही उतरेगी। केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि आप किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
Bihta News: ग्रामीणों का भारी वाहनों के खिलाफ धरना, प्रशासन से भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग
कांग्रेस का आया जवाब
बता दें, केजरीवाल के इस बयान के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। ऐसे में, उन्होंने कहा, “कांग्रेस दिल्ली में इतनी मजबूत है कि अकेले ही विधानसभा चुनाव जीत सकती है। बता दें, भ्रष्टाचार के मामलों में घिरी आम आदमी पार्टी के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं होगा।” उन्होंने आप पर भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल और उनके नेताओं ने जनता का विश्वास खो दिया है। इस बयान के बाद सियासी हलचल बढ़ती नजर आ रही है। दूसरी तरफ, देवेंद्र यादव ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस ने जनता से वादा किया था कि हम किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। बीजेपी को सत्ता से दूर रखना है ये बात दिल्ली की जनता पहले ही तय कर चुकी है।
केजरीवाल पर साधा गया निशाना
जानकारी के अनुसार, यादव ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल बार-बार गठबंधन की बात करके जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने आप को तानाशाही पार्टी करार देते हुए कहा कि उनके खोखले वादों पर अब दिल्ली की जनता विश्वास नहीं करेगी। इसके बाद, यादव ने दावा किया कि कांग्रेस अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। ऐसे में, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना खत्म हो गई है। दोनों पार्टियां अब अकेले मैदान में उतरने को तैयार हैं।