India News (इंडिया न्यूज), Delhi Election 2025: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 18 दिसंबर को दोपहर एक बजे बुजुर्गों के लिए एक बड़ी घोषणा करने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, यह घोषणा दिल्ली मॉडल में एक और मील का पत्थर साबित होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की।

Bihar Marriage: बीच रास्ते में लड़ रहे थे तीन बच्चों की माँ और प्रेमी, लोगों ने पकड़कर करवा दी मंदिर में शादी

यह घोषणा हमारे बुजुर्गों के लिए होगी- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “यह घोषणा हमारे बुजुर्गों के लिए होगी और उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगी।” ऐसे में, संभावना जताई जा रही है कि यह घोषणा बुजुर्गों के हेल्थकेयर और कल्याण से जुड़ी हो सकती है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए भी पहले कर चुके हैं बड़ी घोषणा इससे पहले 12 दिसंबर को अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए ‘महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की थी। बता दें, इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। केजरीवाल ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में वापस आती है, तो यह राशि बढ़ाकर 2100 रुपये की जाएगी।

चुनाव से पहले आप की रणनीति

दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 तक है। जानकारी के अनुसार, इस बार आम आदमी पार्टी ने बुजुर्गों और महिलाओं को अपनी रणनीति का केंद्र बनाया है। महिलाओं के लिए ‘महिला सम्मान योजना’ और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के बाद अब बुजुर्गों के लिए नई योजना का ऐलान किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी जनता के हर वर्ग का ध्यान रख रही है और चौथी बार सत्ता में आने के लिए प्रतिबद्ध है। यह घोषणा उनकी कल्याणकारी नीतियों को मजबूत करेगी।

Delhi Election 2025: मुख्यमंत्री आतिशी का बड़ा दावा, “हर महीने महिलाओं को मिलेगा 2100 रुपए”