India News (इंडिया न्यूज),Delhi Election 2025: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अपनी न्याय यात्रा के 22वें दिन शुक्रवार को राजौरी गार्डन के मुखर्जी पार्क सब स्टेशन से यात्रा की शुरुआत की। अब तक वह दिल्ली की 70 में से 50 विधानसभाओं में यह यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि न्याय यात्रा में बढ़ती जनभागीदारी इस बात का संकेत है कि दिल्ली की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए तैयार है।
80 लाख निवासियों को मिलेगा मालिकाना हक- देवेंद्र यादव
कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने घोषणा की कि 2025 में कांग्रेस सत्ता में आने के बाद सबसे पहले दिल्ली की अनधिकृत और पुनर्वासित कॉलोनियों के 80 लाख निवासियों को उनके मकानों का मालिकाना हक दिलाया जाएगा। उन्होंने आप सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने तीन बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद यह वादा पूरा नहीं किया, जिससे अनधिकृत कॉलोनियों के लोग आज भी किरायेदार की तरह जीने को मजबूर हैं। यादव ने कहा कि कांग्रेस न्याय यात्रा का उद्देश्य उन लोगों को न्याय दिलाना है जो वर्षों से अपने हक से वंचित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह लड़ाई केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है। राहुल गांधी भी पूरे देश में संविधान बचाने और कमजोर वर्गों के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
Delhi Weather Update: दिल्ली में सर्दी ने दी दस्तक, प्रदूषण का कहर अभी भी जारी
BJP पर लगाया संविधान खत्म करने का आरोप
दिल्ली कांग्रेस ने बीजेपी पर संविधान खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस मजबूती से इसका विरोध कर रही है। यादव ने संविधान के तहत सभी धर्मों और वर्गों के लोगों को समान अधिकार दिए जाने की बात पर जोर दिया। उन्होंने जनता से राहुल गांधी की लड़ाई में साथ देने की अपील की। यात्रा के दौरान जनता का समर्थन देखकर यादव ने विश्वास जताया कि 2025 में कांग्रेस सत्ता में लौटेगी और दिल्ली को न्याय दिलाएगी।
Uttarakhand Weather Updates: बारिश के लिए अभी करना होगा इंतजार, जानें उत्तराखंड का आज का मौसम का हाल