India News (इंडिया न्यूज), Delhi Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में वादा किया था कि 2022 तक हर भारतीय को पक्का मकान मिलेगा। आज 2025 आ चुका है, लेकिन इस वादे पर सवाल उठाने वाला कोई नहीं है। यह बयान आप के संजय सिंह की तरफ से आया है। दिल्ली में चुनाव से पहले बयानबाजी ने अलग मोड़ ले लिया है। बता दें, AAP और विपक्ष के अन्य नेताओं द्वारा BJP की आई पहली सूची पर कई सवाल उठाया है।

Uttarakhand Board Exam 2025:10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेट शीट हुई जारी, जानें पूरी जानकारी

जानिए डिटेल में

AAP सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी के वादों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 लाख रुपए हर खाते में डालने और हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन न तो मकान मिला, न नौकरियां। जनता से झूठें वादें किए गए और कुछ नहीं। इसके बाद पटरी बदलते हुए संजय सिंह ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में जो वादे किए, उन्हें पूरा किया और हमेशा किया जाएगा। आज दिल्ली में मुफ्त बिजली, पानी, और स्वास्थ्य सुविधाओं के बाद अब पार्टी ने पुजारियों और ग्रंथियों को 18 हजार रुपए मासिक सम्मान राशि देने का वादा किया है। इसके साथ ही, महिलाओं को 2100 रुपए प्रति माह देने की योजना बनाई गई है।

AAP की तरफ से लागू की गई योजनाएं

आगे, संजय सिंह ने बताया कि आप सरकार की “फरिश्ते योजना” और “संजीवनी योजना” जैसी नीतियां जनता के लिए राहत साबित हो रही हैं। संजीवनी योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का इलाज, चाहे वह सरकारी हो या निजी अस्पताल में, पूरी तरह मुफ्त होगा। उन्होंने कहा, आप के लिए सबसे पहली उसकी जनता और उनकी जरूरतें हैं। हर वादों पर खरा उतरना ही हमारा कर्त्तव्य है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, कि जिन नेताओं पर भ्रष्टाचार और संसद में अनुशासनहीनता के आरोप हैं, उन्हें ही बीजेपी ने टिकट दिया है। अब, दिल्ली के आगामी चुनावों में जनता अपने अनुभव और काम के आधार पर फैसला करेगी।

ठंड से नहीं मिलेगी अभी कोई रहत, मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं ने मचाया कोहराम, बारिश का अलर्ट हुआ जारी