India News (इंडिया न्यूज़),Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शाहदरा सीट पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एक खास रणनीति अपनाई है। इस रणनीति के तहत रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने शाहदरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के समर्थन में खुलकर वोट मांगे।

AAP पार्टी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने जनसभा में तेलुगु भाषा में लोगों को संबोधित किया, क्योंकि शाहदरा क्षेत्र में तेलुगु समुदाय की अच्छी-खासी आबादी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की जीत समय की जरूरत है और इसके लिए तेलुगु समुदाय को भी आगे आकर पार्टी का समर्थन करना चाहिए। नायडू ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां की खराब स्थिति के लिए आम आदमी पार्टी जिम्मेदार है।

पाकिस्तान ने चली घिनौनी चाल, खरीदने जा रहा हथियारों का जखीरा, अब PM Modi उठाएंगे ऐसा कदम चारों खाने चित होंगे शहबाज

नरेंद्र मोदी की नीतियों को लेकर क्या कहा ?

चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी धर्म और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर देश के हर वर्ग के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को एक मजबूत और प्रगतिशील सरकार की जरूरत है, जो केवल बीजेपी ही दे सकती है। नायडू ने दावा किया कि अगर दिल्ली में बीजेपी की सरकार होती, तो यह वाशिंगटन की तरह विकसित शहर बन चुका होता। उन्होंने मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा की भी सराहना की और विश्वास जताया कि 2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। शाहदरा में नायडू की इस रैली को बीजेपी के मास्टर प्लान का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जिसका मकसद तेलुगु समुदाय के वोटों को साधना है।

आज बसंत पंचमी पर पवित्र त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान का आखिरी दिन, CM Yogi ने दी बधाई