India News (इंडिया न्यूज),Delhi Election: दिल्ली में वोटिंग के दौरान बुर्के पर बवाल! BJP ने लगा दिए तगड़े आरोप दिल्ली के सीलमपुर में मतदान के दौरान बीजेपी ने फर्जी वोटिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि कुछ महिलाएं बुर्का पहनकर फर्जी वोट डाल रही थीं। इस बीच, कुछ महिला वोटर्स ने भी शिकायत की कि उनके वोट पहले ही डाले जा चुके हैं। इन घटनाओं के बाद मतदान केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। मामले की जांच जारी है।

सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी चलेगी

दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग चलेगी, हालांकि 5 बजे तक कतार में लगे लोगों को मतदान का अधिकार मिलेगा। इस चुनाव में कुल 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं और 1,267 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

Delhi Election: अन्ना हजारे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा- ‘शराब के खिलाफ थे, अब वही कर रहे हैं…’

कुल 699 उम्मीदवार मैदान में उतरे

राजधानी में 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 210 मॉडल पोलिंग स्टेशन, 70 महिला संचालित बूथ, 70 दिव्यांग संचालित बूथ और 70 युवा संचालित बूथ शामिल हैं। चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 96 महिलाएं हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ने 70-70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भाजपा ने 68 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं और शेष दो सीटें एलजेपी-रामविलास और जेडीयू के लिए छोड़ी हैं। मतदान के दिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लगभग 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां ड्रोन की मदद से निगरानी की जाएगी। अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियों, 19,000 होमगार्ड और 35,626 दिल्ली पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

घर के मंदिर में रख द ये 2 मूर्तियां, लग जाएगा पैसों का अंबार, भर-भर के फट जाएगी तीजोरी!