India News (इंडिया न्यूज),Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त मिली है, और भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद राजधानी में सत्ता में वापसी कर ली है। इस राजनीतिक उलटफेर के बीच दिल्ली सचिवालय को सील कर दिया गया है। सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (GAD) ने एक आदेश जारी कर निर्देश दिया है कि बिना अनुमति के कोई भी सरकारी फाइल, कंप्यूटर हार्डवेयर या दस्तावेज सचिवालय से बाहर नहीं जाएगा। यह आदेश न केवल सचिवालय बल्कि मंत्रिपरिषद के कार्यालयों पर भी लागू होगा।

सरकार बदलते ही फाइलों पर सख्ती

इस फैसले के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने इसे सरकारी फाइलों की सुरक्षा से जुड़ा कदम बताया है, जबकि आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार बदलते ही महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त करने की कोशिश कर रही है। AAP नेताओं का कहना है कि यह कार्रवाई बदले की राजनीति के तहत हो रही है और सचिवालय की सीलिंग से कई अहम नीतिगत फैसलों पर असर पड़ सकता है।

बिहार सरकार का बड़ा कदम, सब्जी किसानों को होगा खूब फायदा, जानें कैसे होगी काम करने में आसानी

भाजपा नेताओं ने जीत को बताया सुशासन की वापसी

भाजपा नेताओं ने इस चुनावी नतीजे को भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ जनता का जनादेश करार दिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सुशासन का एक मॉडल दिया है, और दिल्ली की जनता ने भाजपा को इसी भरोसे के साथ सत्ता सौंपी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले दस वर्षों में AAP सरकार ने जनता को केवल धोखा दिया, और अब लोग विकास व स्थिरता चाहते हैं।

जनता को परोसे गए झूठ के खिलाफ जनता का फैसला- अरविंदर सिंहलवली

राजौरी गार्डन से भाजपा प्रत्याशी मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे भाजपा की ऐतिहासिक वापसी बताया, जबकि गांधीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि यह जीत आम आदमी पार्टी की ओर से जनता को परोसे गए झूठ के खिलाफ जनता का फैसला है। अब दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने जा रही है, जिससे राजधानी में बड़े बदलावों की उम्मीद की जा रही है। वहीं, सचिवालय को सील किए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद अभी और गहरा सकता है, क्योंकि आम आदमी पार्टी इसे सत्ता हस्तांतरण से पहले फाइलों को नियंत्रित करने की कोशिश बता रही है।

अभी तक छुपी बैठी थीं…इस महिला की एक चीख ने फूंक दिया पूरा देश, मुस्लिम राष्ट्र में मचा हाहाकार