India News (इंडिया न्यूज), Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सत्ता कायम कर ली है। दिल्ली में BJP की सरकार बनने के बाद ‘मुख्यमंत्री’ पद को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने जानकारी देते हुए कहा है कि अगले 10 से 15 दिनों में दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। हमारे पास सामूहिक नेतृत्व है और मुख्यमंत्री का चयन एक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अब दिल्ली में कोई ‘ड्रामा’ नहीं होगा और सरकार विकास के एजेंडे पर काम करेगी। जय पांडा ने दावा करते हुए कहा कि पार्टी को दो महीने पहले ही फीडबैक मिल गया था कि BJP दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल करेगी। मैंने पहले ही कहा था कि हम दो तिहाई बहुमत से जीतेंगे, क्योंकि यह हमारा आकलन था।

अनुराग ठाकुर ने पत्नी संग संगम में लगाई आस्था की डुबकी, महाकुंभ को बताया दिव्य और भव्य

यमुना पर होगा जल्द बड़ा फैसला

जय पांडा ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि नई सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में यमुना की सफाई और प्रदूषण को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा। दिल्ली में अब ‘डबल इंजन’ की सरकार होगी, जिसमें केंद्र और राज्य मिलकर विकास कार्यों को गति देंगे। इसी के साथ BJP नेताओं का मानना ​​है कि अरविंद केजरीवाल की रणनीति अब काम नहीं आएगी और जनता ने ‘ड्रामेबाजी की राजनीति’ को नकार दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

Arvind kejriwal On Delhi Election Result: हार के बाद केजरीवाल ने बीजेपी को दी बधाई | India News

दिल्ली में BJP की जीत ही जीत

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP ने बड़ी जीत हासिल की है। नई दिल्ली सीट से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया जैसे दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं। दिल्ली में कुल 70 सीटें हैं और बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत है। BJP ने 47 सीटों पर बढ़त बना ली है और AAP ‘झाड़ू’ दिल्ली सरकार को ही धो दिया है। वो सिर्फ 23 सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस लगातार तीसरी बार ‘शून्य’ पर सिमट कर रह गई है। दिल्ली में BJP पहली बार 1993 में जीती थी। भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में 27 वर्षों से वनवास झेल रही थी।