India News (इंडिया न्यूज), Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज सीट से AAP के उम्मीदवार अवध ओझा ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। BJP के उम्मीदवार रविंद्र सिंह नेगी ने उन्हें हरा दिया है। रविंद्र नेगी ने AAP के अवध ओझा को 23 हजार 280 वोटों से हराया है। रविंद्र सिंह नेगी पहले भी इस सीट से चर्चा में रहे हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर दी थी, जहां सिसोदिया बमुश्किल जीत पाए थे। इस बार सिसोदिया ने अपनी सीट बदल ली और जंगपुरा से चुनाव लड़ा, लेकिन वहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
कौन हैं रविंद्र सिंह नेगी?
आपको बता दें कि AAP 2013 से लगातार पटपड़गंज सीट जीत रही थी और मनीष सिसोदिया यहां से विधायक चुने जाते रहे हैं, लेकिन इस बार BJP के रविंद्र सिंह नेगी ने इस गढ़ को तोड़ दिया। रविंद्र सिंह नेगी वर्तमान में विनोद नगर से एमसीडी पार्षद हैं, जो पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वे उत्तराखंड मूल के हैं और पटपड़गंज क्षेत्र में एक प्रसिद्ध नाम हैं।
Delhi Election Results updates: Kejriwal के दिल्ली में हार की बड़ी वजहें क्या हैं ? India News
PM मोदी ने तीन बार पैर छुए
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा से पहले एक बीजेपी नेता के पैर छूते नजर आ रहे थे। बता दें कि यह नेता कोई और नहीं, बल्कि रविंद्र सिंह नेगी थे, जिन्हें BJP ने पटपड़गंज से उम्मीदवार बनाया था। चुनावी रैली के दौरान रविंद्र सिंह नेगी ने PM मोदी के पैर छुए, लेकिन मोदी ने उन्हें रोक दिया और खुद 3 बार उनके पैर छुए। तो वहीं, एक बार फिर से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में AAP उम्मीदवार अवध ओझा से विनम्रता से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं।
कैसा रहा राजनीतिक सफर और विवाद
आपको बता दें कि 2020 विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज से AAP नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ मैदान में उतरे थे, लेकिन महज 2% वोटों के अंतर से हार गए। 2022 के MCD चुनाव में BJP ने उन्हें विनोद नगर वार्ड से टिकट दिया, जहां उन्होंने आप उम्मीदवार को 2,311 वोटों से हराया। दिल्ली BJP इकाई में जिला महासचिव का पद संभाल चुके हैं। रविंद्र नेगी का नाम विवादों से हमेशा जुड़ा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए, जिसमें वे एक दुकानदार से उसकी डेयरी का नाम बदलने के लिए कह रहे थे। एक अन्य वीडियो में वे हिंदू रेहड़ी-पटरी वालों से अपने वाहनों पर भगवा झंडा लगाने के लिए कहते नजर आए।
पटपड़गंज में जीत की कहानी
आपको बता दें कि 48 साल के रविंद्र सिंह नेगी वो स्नातक हैं। उनकी कुल संपत्ति: ₹ 1.8 करोड़ और 16 लाख का कर्ज है। इस बार पटपड़गंज सीट पर BJP और AAP के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। रवींद्र सिंह नेगी ने AAP उम्मीदवार अवध ओझा को हराकर यह सीट BJP के खाते में डाल दी। भाजपा के लिए यह जीत ऐतिहासिक है, क्योंकि पार्टी ने 27 साल बाद इस सीट पर जीत हासिल की है।