India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ रहे हैं, और अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। 70 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है, जबकि बीजेपी 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है और वह 25 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। यह नतीजे दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाले हैं, क्योंकि 27 साल बाद राजधानी में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है।
कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री?
बीजेपी की सत्ता में वापसी के रुझानों के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? भाजपा ने चुनाव से पहले किसी भी चेहरे को सामने नहीं रखा था, लेकिन अब कई नाम चर्चा में हैं। सबसे प्रमुख नाम प्रवेश वर्मा का है, जो पश्चिम दिल्ली से सांसद हैं और दिल्ली की राजनीति में बड़ी पकड़ रखते हैं। इसके अलावा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद हर्षवर्धन और विजेंद्र गुप्ता जैसे नाम भी रेस में शामिल हैं। दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ऐसे में पार्टी ऐसे चेहरे को आगे लाना चाहेगी जो संगठन और प्रशासनिक अनुभव में माहिर हो। अब सबकी नजर इस पर है कि बीजेपी आलाकमान किसे दिल्ली की कमान सौंपता है। चुनावी नतीजों के बाद इस पर अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा।
Manish Sisodiya Journey: “अच्छे शिक्षा मंत्री से हार के राजनीतिक तक”, पढ़िए सिसोदिया की कहानी
BJP CM Candidates: मुख्यमंत्री के रेस में ये नाम आगे
- प्रवेश वर्मा (पूर्व सांसद और नई दिल्ली से प्रत्याशी)
- विजेंद्र गुप्ता (विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, रोहिणी से प्रत्याशी)
- रेखा गुप्ता (शालीमार बाग से प्रत्याशी)
- दुष्यंत गौतम (राष्ट्रीय महामंत्री और भाजपा के अनुसूचित जाति से संबंधित बड़े नेता, करोलबाग से प्रत्याशी)
- वीरेंद्र सचदेवा (दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष)
- मनोज तिवारी (सांसद और भाजपा का सबसे बड़ा पूर्वांचली चेहरा)
- आशीष सूद (जनकपुरी से प्रत्याशी)