India News (इंडिया न्यूज़),Delhi Election: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में गुंडगर्दी हो रही है और जनता यह जानना चाहती है कि इसके पीछे का सोर्स क्या है। उन्होंने सवाल उठाया कि “दिल्ली का सबसे बड़ा गुंडा कौन है?”
Delhi Election 2025: आज थम जाएगा चुनाव प्रचार शोर, केजरीवाल, प्रियंका और अमित शाह दिखाएंगे ताकत
अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा ?
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अनुसार, बीजेपी के लोग खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि लोग उनकी पार्टी में शामिल हो जाएं और पुलिस इस मामले में पूरी तरह लाचार है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पुलिस को ऊपर से आदेश मिल रहे हैं, जिसके कारण वह कुछ नहीं कर पा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी माहौल में महिला कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं और उन्हें प्रचार करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “सात पत्रकारों पर हमला किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। यह घटना संसद और सुप्रीम कोर्ट से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर हुई।” केजरीवाल ने आरोप लगाया कि यह सब सत्ता के इशारे पर हो रहा है और जनता ने मन बना लिया है कि वह इन गुंडों को सत्ता से बाहर कर देगी।