India News (इंडिया न्यूज), Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान के बाद संगम विहार में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त विवाद देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, मतदान खत्म होने के बाद दोनों दलों के समर्थकों में तीखी नारेबाजी हुई, जिसके बाद झड़प भी हो गई। इस हिंसक घटना में तीन महिलाओं समेत कुल सात लोग घायल हो गए, जिन्हें बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मूर्ती विसर्जन के दौरान बड़ी झड़प, दो समुदायों के बीच कई लोग घायल, मामले की जांच शुरू
AAP और BJP प्रत्याशियों के आरोप
बता दें, AAP प्रत्याशी दिनेश मोहनिया ने दावा किया कि जब वह संगम विहार के रतिया मार्ग से बाइक पर गुजर रहे थे, तब अचानक किसी ने डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद 30-40 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की। ऐसे में, उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के दबाव में पुलिस उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। वहीं दूसरी तरफ, BJP प्रत्याशी चंदन चौधरी ने आरोप लगाया कि दोपहर करीब 3 बजे जब वह पोलिंग स्टेशन पर पर्चियां बांट रहे थे, तब AAP प्रत्याशी दिनेश मोहनिया ने उनकी पत्नी से बदसलूकी की। इसके अलावा, उन्होंने दावा किया कि मतदान खत्म होने के बाद उनके कार्यालय में संघ पदाधिकारी पर हमला किया गया, जिससे उनका सिर फूट गया।
पुलिस पर भेदभाव का आरोप
AAP प्रत्याशी दिनेश मोहनिया ने दिल्ली पुलिस पर निष्पक्ष जांच न करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब फ्लाइंग किस मामले में एफआईआर दर्ज हो सकती है, तो सिर पर डंडा मारने जैसी गंभीर घटना पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। इस घटना के बाद पुलिस सतर्क हो गई है और संगम विहार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि वह किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए निगरानी बनाए हुए है। इसके अलावा, पुलिस अधिकारियों ने दोनों प्रत्याशियों को समझाकर मामला शांत कराया।
CM Yogi: युवक ने लिखा अपने ही खून से CM योगी के नाम चिट्ठी, जानिए क्या रखी मांग