India News (इंडिया न्यूज), Delhi Flyover Inaugration: दिल्ली के पंजाबी बाग में 1.1 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले क्लब रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन मुख्यमंत्री आतिशी ने 2 जनवरी 2025 को किया। जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाईओवर पश्चिम दिल्ली एलिवेटेड कॉरिडोर का हिस्सा है, जिसकी कुल लागत ₹352.32 करोड़ है। इस परियोजना में एक फ्लाईओवर के साथ-साथ पंजाबी बाग के पास एक सबवे का निर्माण भी शामिल है। सीएम आतिशी ने कहा कि विकास आप सरकार की पहली प्राथमिकता है। पंजाबी बाग फ्लाईओवर इसका एक और उदाहरण है।
राजस्थान के 3 मंदिरों में उमड़ी लाखों भक्तों की भीड़, खाटूश्याम जी में 10 लाख लोगों ने किये दर्शन
दिल्लीवासिओं को अब जाम से राहत
इस प्लान के साथ दिल्लीवासियों को काफी राहत मिलेगी। बता दें, मुख्यमंत्री ने बताया कि इस फ्लाईओवर से रोजाना करीब तीन लाख लोगों को लाभ मिलेगा। ऐसे में, इसके संचालन से उत्तर दिल्ली से दक्षिण दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम व पश्चिम दिल्ली से मुख्य दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को खासा फायदा होगा। इसके अलावा, यह फ्लाईओवर तीन ट्रैफिक सिग्नलों पर लगने वाले जाम से भी राहत देगा।
39 फ्लाईओवर बनाने का रिकॉर्ड
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप सरकार ने अब तक दिल्ली में 39 फ्लाईओवर बनाए हैं, जो अन्य किसी भी सरकार के मुकाबले सबसे अधिक हैं। सीएम ने आगे ये भी कहा कि, जनता से जुडी हर संभव सुविधाओं पे ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के दबाव में अरविंद केजरीवाल को झूठे आरोपों में जेल भेजा गया, लेकिन उनकी प्रतिबद्धता और विकास कार्यों को रोका नहीं जा सका। फ्लाईओवर के उद्घाटन के दौरान, मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बनने से करीब 65,000 पेड़ों के बराबर प्रदूषण से राहत मिलेगी। यह फ्लाईओवर न केवल जाम से मुक्ति दिलाएगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार साबित होगा।
Delhi News: आधी रात को 4 साल के मासूम ने देखा ऐसा खौफनाक मंजर…जानकर रह जाएंगे हैरान