India News (इंडिया न्यूज),Delhi Election 2025:दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AAP की सरकार को राष्ट्रीय राजधानी की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार बताया है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालो से राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार सत्ता में है। इसके बावजूद दिल्ली आज भी दुनिया की सबसे प्रदूषित महानगरों में टॉप पर है।
बदहाली चरम पर
आपको बता दें कि दिल्ली BJP नेता वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि दिल्ली में सार्वजनिक सेवाओं, वायु प्रदूषण और स्वछता की बदहाली AAP की सरकार की विफलता का बड़ा प्रमाण है। उन्होंने बताया कि दिल्ली नगर निगम का प्रशासन भी AAP के पास है। फिर भी दिल्ली में साफ सफाई और सार्वजनिक सेवाओं की बदहाली चरम पर है।
विफलता का शर्मनाक प्रमाण
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले मॉनसून के समय जलभराव और रोडों पर करंट लगने से हुई 62 लोगों की मौतें हुई। यह नगर निकाय की विफलता का शर्मनाक प्रमाण हैं। AAP की दिल्ली और MCD ही दिल्ली की बदहाली की जिम्मेदार है।
सरकार जिम्मेदार
उन्होंने बताया कि दिल्ली में सार्वजनिक अस्पतालों की बदहाली, सरकारी स्कूलों के निराशाजनक रिकॉर्ड, DTC सेवाओं की खराब स्थिति, रोडों की खस्ताहाल, दिल्ली जल बोर्ड की सेवाओं की विफलता, गंदा पानी, सीवर ओवरफ्लो, बिजली वितरण कंपनियों द्वारा अधिभार के नाम पर लूट, यमुना की बदहाली और राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने में असफलता के लिए AAP की दिल्ली और निगम सरकार जिम्मेदार है।